देहरादून, 28 सितंबर 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि से ₹27.63 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।
स्वीकृत कार्यों में किशनपुर राजकीय इंटर कॉलेज में खेल सामग्री, गढ़ी कैंट में तटबंध, घंघोड़ा और भिरतली में नाली व सुरक्षा दीवार, धोरणखास में सामुदायिक भवन की छत पर टिन शेड तथा राजपुर के काठबंगला में सामुदायिक भवन से जुड़े कार्य शामिल हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्थानीय जरूरतों के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
