भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से ऊंची चोटी का सफल आरोहण, शिखर पर फहराया 2,500 वर्ग फुट का उत्तराखंड ध्वज
देहरादून 12 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण दल का फ्लैग-इन किया। कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटी का पहला सफल आरोहण है।
