देहरादून 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को उत्तराखंड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, देहरादून में राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 72 पॉलीटेक्निक संस्थानों के 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि विनोद चमोली ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के गंगा ने प्रथम, केएलपी रुड़की की ज्योति ने द्वितीय और उरापावि गढ़ीश्यामपुर की श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में सीओईसी तृतीय वर्ष की मनीषा ने प्रथम, उरापावि कालाढूंगी की वेदांशी भमराड़ा ने द्वितीय और सिविल प्रथम वर्ष के राहुल देव ने तृतीय स्थान हासिल किया। फार्मेसी द्वितीय वर्ष के प्रतिभागी भी प्रतियोगिता में शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने विकसित भारत-2047 की संकल्पना को साकार करने में छात्र-छात्राओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी और तकनीकी नवाचारों का विकास बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक देशराज, प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक देवेंद्र गिरी, उपनिदेशक एमके कन्याल, संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन समेत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
