नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026। भाजपा उत्तराखंड की नेत्री सुनीता विद्यार्थी बौराई ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित गर्ग सदन में आयोजित संवर्धिनि (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महिला आयाम) की राष्ट्रीय बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने उत्तराखंड से एंटी ड्रग्स कोऑर्डिनेटर के रूप में सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर चर्चा की।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं और परिवारों की भूमिका को मजबूत करने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संवर्धिनि न्यास की ओर से ‘समाधान’ एनजीओ की अध्यक्षा एडवोकेट रेनू डी. सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। लैंगिक समानता (Gender Equality) के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संवर्धिनि न्यास ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संवर्धिनी न्यास द्वारा ‘समाधान’ एनजीओ की अध्यक्षा, एडवोकेट रेनू डी. सिंह जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। लैंगिक समानता (Gender Equality) के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व एवं सराहनीय कार्यों की संवर्धिनी न्यास ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
