देहरादून 2 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र और कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया। शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई, जिसके बाद लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली करीब 150 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकत्रियां, लोक कलाकार, पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं ने वैभव वालिया के आयोजन की भी प्रशंसा की।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश वालिया, विद्या विहार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे देवेंद्र जायसवाल और भाजपा के सोशल मीडिया महानगर प्रभारी हारून अंसारी ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में केक काटकर रामकुमार वालिया के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
