देहरादून, 2 अक्टूबर 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी राम माधव तथा सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का उत्तराखंड के प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ उत्तराखंड के ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भेंट की।



