‘त्योहार और उत्सव सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं’: जोशी
देहरादून, 24 सितंबर 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड स्थित बारीघाट में भाजपा कार्यकर्ता स्वाति द्वारा आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत को मेलों, उत्सवों और त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे त्योहार केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि तीज-त्योहार और सामाजिक उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। ये हमें सकारात्मकता, संस्कार और सद्भाव की सीख देते हैं और बेहतर समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कुमार सोनू, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
