देहरादून 18 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी जुड़ा हुआ है। आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर परिवारों को सहयोग देगा। बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में मदद के साथ उन्हें किताबें और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय किया जा रहा है।
