देहरादून, 26 अगस्त 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मंत्री गणेश जोशी ने बहनों को उपहार भेंट किए और उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी के लिए हरसंभव सहयोग एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन से उनका पुराना और भावनात्मक जुड़ाव है। वर्ष 1976 में उन्होंने इसी कैंटीन में नौकरी की थी। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।
