देहरादून, 22 अगस्त 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में ब्रह्मकुमारी बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ स्नेह, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर बी.के. मीना दीदी, कुमारी स्वाति आदि उपस्थित रहे।
