देहरादून 23 जुलाई 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृतियों में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वीसी बोर्डरूम की स्थापना के लिए ₹1.20 करोड़, अल्मोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु प्रथम किश्त ₹58.95 लाख, नानकमत्ता के दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम किश्त ₹33.90 लाख, उत्तरकाशी के जखोल/फिताड़ी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.09 करोड़, पिथौरागढ़ के बटकेश्वर मंदिर के लिए प्रथम किश्त ₹38.03 लाख तथा रुद्रप्रयाग के द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के विकास हेतु प्रथम किश्त ₹32.88 लाख की स्वीकृति शामिल है।
