डोईवाला 6 जून 2026। आदर्श औद्योगिक संस्था द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान प्राप्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आदर्श औद्योगिक संस्था कई वर्षों से समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। संस्था द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ-साथ कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय रहे हैं।
पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने से समस्त उत्तराखंडवासियों में हर्ष और गौरव का वातावरण है। उन्होंने राज्य के विकास में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया।
आदर्श सहायता संस्था की अध्यक्षा आशा कोठारी ने कहा कि कोश्यारी एक जमीनी नेता, लेखक, पत्रकार तथा सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों वाले व्यक्तित्व के धनी हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र



