देहरादून 31 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन, प्रदेश विकास और विभिन्न संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। श्री धामी ने कहा कि श्री कोश्यारी का संघर्ष, सेवा और समर्पण से भरा जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
