एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने को कैबिनेट की मंजूरी।
खेल प्रतिभाओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी का रास्ता साफ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के लिए विभिन्न विभागों में 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी।
खेल कोटे में 33 नए पद सृजित होंगे माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद समर्पित कर अपर सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद सृजित करने पर कैबिनेट की मुहर।
सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ेगी सुप्रीम कोर्ट, नैनीताल हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में आबद्ध सरकारी अधिवक्ताओं की फीस दरों के पुनर्निर्धारण को कैबिनेट की मंजूरी।
विधिक माप विज्ञान में लाइसेंस प्रक्रिया होगी आसान Ease of Doing Business के तहत उत्तराखंड विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
कारागार विभाग में अपर महानिरीक्षक का नया पद कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में अपर महानिरीक्षक कारागार का एक नया पद संवर्गीय ढांचे में शामिल करने को मंजूरी।
देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना के लिए भूमि लीज पर देने की मंजूरी पुरुकुल गांव से मसूरी लाइब्रेरी चौक तक प्रस्तावित रोपवे के अपर टर्मिनल और पार्किंग निर्माण के लिए 972 वर्ग मीटर भूमि गढ़वाल सभा मसूरी को लीज पर देने की अनुमति।
हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल निर्माण के लिए हरिद्वार में चिन्हित 15 एकड़ भूमि आवंटित करने का फैसला।
विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाएगी उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखने को मंजूरी।
विद्युत नियामक आयोग के लेखा विवरण को भी मंजूरी वर्ष 2024-25 के आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।