प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान।
देहरादून 20 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड, देहरादून में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की शक्ति और धर्म की महत्ता का संदेश देता है। भगवान राम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का आदर्श प्रस्तुत करता है। रावण के पास अपार शक्ति और संपत्ति होने के बावजूद अहंकार और अधर्म उसके पतन का कारण बने। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।
