Writing
सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन।
देहरादून 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
संयुक्त सचिव, भारत सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया था कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर 2026 में सेवामुक्त होने जा रहा है। इस क्रम में उत्तराखंड के दो अग्निवीरों के समायोजन का अनुरोध किया गया था।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव पर सहमति देते हुए 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष दो अग्निवीरों के समायोजन को मंजूरी दी है। इस निर्णय से सेना से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को प्रदेश में सेवा का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत कर रही है। सेना में सेवा के दौरान अग्निवीर जो कौशल, अनुभव और अनुशासन अर्जित करते हैं, वह राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है। सरकार उनके योगदान और क्षमताओं का सम्मान करती है। हमारा प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके युवाओं को प्रदेश की सेवा का अवसर मिले और उनके सैन्य अनुभव एवं दक्षता का लाभ राज्य को प्राप्त हो। उत्तराखंड सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
इसे टीवी एंकर कॉपी बनाएं
कॉपी को छोटा और धारदार करें
दोहराव हटाकर भाषा सुधारें
