देहरादून, 14 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलज्वाड़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य वेणी माधव सेमवाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और मां भगवती से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने वृद्धजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
