देहरादून 11अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।



