बागेश्वर 9 अक्टूबर 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। दो दिवसीय महोत्सव में छह सीमांत जनपदों के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान महोत्सव और संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही राज्य की STEM लैब्स को एआई से जोड़ने, सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स और प्रदेश के सभी जनपदों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर उन्हें नई खोज, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।





