मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 108.84 करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के 13.60 किलोमीटर मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने गौशाला के भविष्य में विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से आश्रय दिया जा रहा है। साथ ही, 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।
