देहरादून, 15 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने केंद्र का उद्घाटन किया।
जिला प्रशासन की पहल पर पुनर्जीवित इस केंद्र का संचालन ‘आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ करेगा, जिससे 223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 2,500 महिलाओं को लाभ मिलेगा। यहां सिलाई, जूट बैग और कपड़े की थैलियों का उत्पादन होगा।
मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार और बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर फोकस है। इस मॉडल को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब सवा पांच लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
