देहरादून 14 सितंबर 2026। हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है।







मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी ने देश की विविध भाषाओं और संस्कृतियों के बीच संवाद का सेतु बनकर एकता को मजबूत किया है। आज हिंदी को पुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित न रखते हुए विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल दुनिया की मजबूत भाषा बनाना होगा। युवाओं से उन्होंने नई तकनीक और अन्य भाषाओं के साथ हिंदी और मातृभाषा पर गर्व बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी, भोटिया और थारू सहित लोकभाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। राज्य सरकार हिंदी के साथ क्षेत्रीय भाषाओं, साहित्य और साहित्यकारों के संरक्षण एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
