देहरादून 14 सितम्बर, 2026।
लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ का आज समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका और देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
