देहरादून, 6 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रविवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने को कहा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, राकेश राणा, कविंद्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

