प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित
त्वरित रूप से हर संभव शासकीय सहायता पहुंचाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 3 सितंबर 2026। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या आज स्याहीदेवी मंडल के वड्यूडा गांव पहुंचीं। उन्होंने अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
रेखा आर्या ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवारों तक त्वरित और हर संभव शासकीय सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा से हुए जान-माल के नुकसान को लेकर सरकार गंभीर है और प्रभावित लोगों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
