मसूरी, 20 अगस्त 2026। मसूरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और रिश्ते का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
