नई दिल्ली 6 अगस्त 2026।
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी पहुंच बढ़ाने तथा आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास पर चर्चा हुई।
महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनसीसी के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी सभी योजनाओं को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
