पुणे 26 जुलाई 2026। उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुणे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) के कुलपति प्रो. सुरेश गोसावी, प्रो-वीसी प्रो. पराग कालकर तथा संस्कृत, प्राकृत, पाली एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की।



बैठक में संस्कृत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, महाराष्ट्र में इसे तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने, प्राक्-शास्त्री विद्यार्थियों के हितों, मंत्र चिकित्सा, प्रज्ञाचक्षु, पाली-प्राकृत अध्ययन तथा तुलनात्मक शोध को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही CDAC द्वारा विकसित की जा रही पाली अनुवाद प्रणाली और पाली शब्दकोश परियोजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में संस्कृत, पाली और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में संयुक्त शोध एवं शैक्षणिक सहयोग को और सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
