कोटद्वार 17 जुलाई 2026। राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश द्वारा टेलीमेडिसिन सेवा का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान चिकित्सकीय परामर्श और तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार ऋषिकेश या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में टेलीमेडिसिन सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से मरीज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए एम्स ऋषिकेश और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टेलीमेडिसिन सेवा क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह, डॉ. विवेक मलिक,
