देहरादून 11जुलाई 2016। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को परेड ग्राउंड में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।















11 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार और उद्यमी भाग ले रहे हैं। 150 से अधिक स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया है। उत्तराखंड इस आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ शिल्पकारों और कारीगरों को नए बाजार और पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ और ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रही है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोक संवर्धन पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव है। पीएम विकास योजना के तहत आयोजित यह महोत्सव शिल्पकारों को विपणन, ब्रांडिंग और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच है।
