देहरादून, 10 जुलाई 2026। फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को देहरादून में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से फिल्म के लगातार हाउसफुल शो चल रहे हैं। दर्शकों के इसी स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट देहरादून पहुंची।
‘इंडिया दर्शन’ अभियान के तहत अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता साकिब सलीम ने मीडिया और प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान हुमा कुरैशी ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, “शुक्रिया… शुक्रिया… शुक्रिया…।”
कलाकारों ने कहा कि देहरादून ने जिस आत्मीयता से फिल्म को अपनाया है, वह उनके लिए किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और विश्वास ही कलाकारों की सबसे बड़ी पूंजी है। फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने पूरी टीम को भावुक कर दिया है और भविष्य में भी ऐसी कहानियां लेकर आने की प्रेरणा दी है।
स्टार कास्ट ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। देहरादून के दर्शकों की गर्मजोशी और प्रेम ने ‘बेबी डू डाई डू’ की इस यात्रा को यादगार बना दिया है।
