देहरादून, 5 जुलाई 2026 ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी। उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल 9 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों तथा सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक लेंगे। सायं 4:00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, जबकि सायं 6:00 बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और फिर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
