देहरादून, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला और किशननगर वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों से संवाद किया।
मंत्री जोशी ने विभिन्न नागरिकों के आवास पर पहुंचकर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए नागरिकों से योजनाओं पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने “सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक विशेष पुस्तक भी भेंट की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



