लखनऊ 8 जून 2026। तमिलनाडु, कर्नाटक एवं तेलंगाना में सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प तथा तमिलनाडु भाजपा नेता K. Annamalai को वर्ष 2029 से पूर्व राज्य का नेतृत्व प्राप्त होने की कामना के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों एवं महायज्ञों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रथम चरण में 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक गुप्त नवरात्रि के अवसर पर कश्मीर के शादीपुरा-बांदीपुरा क्षेत्र तथा कर्नाटक स्थित नंदी हिल्स के नंदी योगीश्वर मंदिर में माँ बगलामुखी अनुष्ठान एवं श्री यंत्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, माँ जगदम्बा, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय एवं भगवान हनुमान की आराधना के साथ साधु-संतों, पुरोहितों, संन्यासियों, योगी-योगिनियों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।
इसके पश्चात आंध्र प्रदेश के चित्तूर जनपद में पलार नदी तट पर 366 दिवसीय श्री श्री पंच महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह महायज्ञ राष्ट्र, समाज एवं जनकल्याण के साथ-साथ राजकीय दायित्वों की प्राप्ति एवं सर्वार्थ सिद्धि की कामना को समर्पित होगा।
आयोजन समिति ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से इन धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता का आह्वान किया है। समिति के अनुसार इच्छुक प्रतिभागियों की पहचान एवं नाम गोपनीय रखे जाएंगे।
