टिहरी, 8 जून 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी में आपदा से क्षतिग्रस्त चारधाम यात्रा मार्ग के गस्ती बैंड स्थित एनएच-707ए तथा कैम्पटी-टिहरी मार्ग पर चल रहे पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। मंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी है तथा यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



