काशीपुर, 7 जून 2026। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के गन्ना प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराने, रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने तथा वैज्ञानिक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से खेती अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बन सकती है। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए ड्रैगन फ्रूट, कीवी और मिलेट जैसी फसलों को बढ़ावा दे रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्याय पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को मृदा परीक्षण एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की गई।
