नई दिल्ली 3 जून 2026। राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के परम श्रद्धेय राष्ट्रीय संगठक (विशिष्ट कार्यकर्ता संपर्क) नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी के राष्ट्र एवं संगठन के प्रति अविस्मरणीय योगदान के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य “राष्ट्रीय सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 261 सदस्यीय वृहद आयोजन समिति के गठन की घोषणा की गई है।
आयोजन समिति के गठन की जानकारी देते हुए भाजपा समर्थक संघ एवं भाजपा-एनडीए समर्थक महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष धर्ममूर्ति पंडित लक्ष्मण बालयोगी ने बताया कि यह समारोह श्रद्धेय श्री देवदत्त उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रद्धेय श्री स्वामी मुपिन्न कड़ासिद्धेश्वर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
उन्होंने कहा कि नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने राष्ट्रहित, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखेगा।
समारोह को भव्य एवं सफल स्वरूप प्रदान करने के लिए गठित 261 सदस्यीय आयोजन समिति के संयोजन का दायित्व सचिन पाटिल, शैलेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण डी. देशपांडे, प्रशांत सन्नी यादव, श्रीमती सबिता हेब्बार, दीक्षित पिल्लै तथा प्रद्युम्न सिन्हा को सौंपा गया है।
पंडित लक्ष्मण बालयोगी ने बताया कि समिति में समस्त भाजपा-एनडीए समर्थकों, योगी-मोदी समर्थकों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा एवं संगठनात्मक समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
समारोह की तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
