देहरादून 9 मई 2026। उत्तराखंड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ (महिला विंग) 1897 तथा महाराणा प्रताप विचार मंच के साथ वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाऐं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय महामण्डलेश्वर परम श्रद्धेय गुरू यतींद्रनंद गिरी महाराज जी का शुभ आशिर्वाद प्राप्त हुआ. विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।







मंच सयोंजक भाई रत्न सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग (ABKMS) डॉ0 सुनीता चंदेल तथा महानगर अध्यक्ष सारिका पंवार तथा राजधानी के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही.
