श्रीनगर 7 मई 2026 । दीपक कुमार, सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखंड शासन ने अपने चमोली जनपद के प्रस्तावित भ्रमण से पूर्व कार्यक्रम के दौरान जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत श्रीनगर में गढ़वाल मंडल विकास निगम मैं जनगणना के हाउस लिस्टिंग सम्बंधी कार्योँ की समीक्षा की। आहूत बैठक में तहसील श्रीनगर से चार्ज जनगणना अधिकारी तथा नगर निगम श्रीनगर से चार्ज जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सचिव द्वारा जनगणना से संबंधित कार्यों के प्रगति की गहन एवं सम्पूर्ण जानकारी ली गई साथ ही जानगणना के दौरान आने वाली विभिन्न परेशानियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध कार्य को सुचारू तथा ससमय निष्पादित करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि लगभग 50 प्रतिशत कार्य संपादित कर दिया गया है तथा 100 प्रतिशत कार्य समय सीमा से पूर्व ही संपादित कर दिया जाएगा.उपरोक्त के अतिरिक्त राज्य की द्वितीय राजभाषा के प्रचार- प्रसार के सम्बंध में जानकारी ली गयी एवं अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये गये कि नगर निगम एवं तहसील परिसर के मुख्य कार्यालय बोर्डों के साथ-साथ समस्त अधिकारियों एवं कक्षों की नाम पट्टिकायें संस्कृत में भी लिखी जाएँ.
