देहरादून 10 मार्च 2026। गैस के मूल्य में वृद्धि को लेकर के महिला कांग्रेस ने कल राजधानी देहरादून में प्रदर्शन किया था और सरकार के विरूध जमकर हाल बोला था। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर के बीजेपी की प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब मुद्दा विहीन पार्टी हो गई है उसके पास कोई मुद्दे नहीं रह गए हैं उनके तरकश में अब कोई तीर नहीं बच गया है महिला कांग्रेस में जब भी प्रदर्शन होता है तो वही गिनि चुनि कुछ महिलाएं ही नजर आती है। साथ ही उन्होंने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी महिला कांग्रेस कोई प्रदर्शन करती है तो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बेहोश होने का नाटक करती है या अपने आप को चोटील करने का काम करती है। पूरी कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है अगर कांग्रेस को मुद्दे पर बात करनी थी तो कल विधानसभा में बजट पेश हुआ था उसे पर कांग्रेस को सुनना चाहिए था। साथ ही उन्होंने कहा कि रही तीर चलाने की बात तो कांग्रेस के तरकश में कोई तीर बचा ही नहीं है और अगर निशाने की बात है तो कांग्रेस के लोग एक दूसरे पर ही निशाने लगाते हैं। बीजेपी को कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं है और बीजेपी की महिला मोर्चा 2027 चुनाव के लिए जनता के बीच में है।
