पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹6,908 और दैनिक वेतनभोगियों को ₹1,184 तक मिलेगा बोनस।
देहरादून 2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार समूह ‘ग’, ‘घ’ और पात्र समूह ‘ख’ के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 की गणना सीमा के आधार पर लगभग ₹6,908 बोनस मिलेगा।
इसके अलावा निर्धारित सेवा शर्तें पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। इनके लिए अधिकतम बोनस राशि लगभग ₹1,184 निर्धारित की गई है।
बोनस के लिए कर्मचारी का 31 मार्च 2026 को सेवा में कार्यरत होना और न्यूनतम छह माह की निरंतर संतोषजनक सेवा पूरी करना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास में कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार उनके हितों और कल्याण के प्रति संवेदनशील है। दीपावली पर बोनस की सौगात से कर्मचारियों और उनके परिवारों की त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।
