खटीमा 2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर काम कर रही है। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



