Writing
नई दिल्ली/देहरादून, 12 अक्टूबर 2026।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक कलाओं और प्राकृतिक संपदा की जानकारी साझा की। उन्होंने राम माधव को उत्तराखंड की विरासत से जुड़ी तीन पुस्तकें ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’, ‘Vibrant Birds of Kotdwar’ और उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘रम्माण’ पर आधारित पुस्तक भेंट की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहर, लोकपरंपराओं और जैव विविधता का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। इस दौरान कोटद्वार और प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
