मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
हरिद्वार 12 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
गंगा पूजन के बाद हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इससे पहले धामी सरकार चम्पावत के बनबसा में भी कैबिनेट बैठक कर चुकी है।
