नई दिल्ली 7 अक्टूबर 2026।
बीजेपी उत्तराखंड की नेत्री सुनीता विद्यार्थी बौराई ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित गर्ग सदन में आयोजित संवर्धिनि (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला आयाम) की राष्ट्रीय बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने उत्तराखंड से एंटी ड्रग्स कोऑर्डिनेटर के रूप में सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज और युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं और परिवारों की भूमिका मजबूत करने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने पर विचार-विमर्श किया गया।
