खटीमा, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से CSR के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग जरूरी है।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश सासनी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर की 373 ग्राम पंचायतों में 71 क्लस्टरों के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कुल 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।
