कोटद्वार, 26 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालिनी गौरव सैनानी एवं पूर्व अर्धसैनिक बल संगठन के रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिक समाज का गौरव हैं। उनके त्याग, समर्पण और साहस को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
