देहरादून, 4 जून 2026। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुन्दन सिंह बथियाल के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि कुन्दन सिंह बथियाल पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे। उनका असमय निधन कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बथियाल का पूरा जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। ब्लॉक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास हेतु किए गए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथियाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि बथियाल के निधन से कांग्रेस संगठन एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है और उनका असमय चले जाना सभी के लिए अत्यंत दुखद है।
इस अवसर पर मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, अजय सिंह, गोदावरी थपली, अभिनव थापर, अमेन्द्र बिष्ट,
