शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बेहतर स्वास्थ्य की जताई उम्मीद।
देहरादून 25 नवंबर 2026। जनकवि डॉ. अतुल शर्मा इन दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वाणी विहार स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। बुधवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, केशव उनियाल और चंद्र किरण राणा ने डॉ. शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री के सलाहकार दिनेश अग्रवाल, हुकुम सिंह गड़िया, पार्षद त्रिलोक सिंह गड़िया, पीडी लोहानी, ओमप्रकाश नौटियाल, नीरज नैथानी और लक्ष्मी प्रसाद बडूनी सहित अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
