खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या से मिलेगी राहत।
खटीमा 3 नवंबर 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता मां-बेटे जैसा है। यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों, पुलों, बस अड्डे, जल निकासी व्यवस्था और शिक्षा सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
